Canada Visa: कनाडा में स्टडी वीजा होगा मुश्किल, होने जा रहे हैं बड़े बदलाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, कनाडा। Canada Visa: पंजाब के छात्रों का कनाडा (Canada) में जाने का चलन दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन हजारों छात्र कनाडा की तरफ अपना रुख करते है। अब कनाडा से पंजाब के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा सरकार अब स्टडी वीजा (Canada Study Visa) को सीमित करने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा सरकार अब विदेशी स्टूडेंट्स की संख्या पर लगाम लगाने की तैयारी में है। बता दे कि बड़ी मात्रा में स्टूडेंट कनाडा में जाकर बस रहे है जिसके कारण कनाडा में रहने के लिए जगह कम पड़ रही है और अगर जमीन है भी तो उसका मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए कनाडा सरकार स्टडी वीजा पर लगाम लगा सकती है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

देखा जाए तो पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जहां के लोग ज्यादा कनाडा में जाकर बसते है जिसके कारण सबसे ज्यादा धक्का भी पंजाब के छात्रों को लग सकता है। कनाडा सरकार के मंत्री शान फ्रेजर का कहना है कि कनाडा में तेजी से आ रही विद्यार्थियों की बाढ़ से जमीन व मकान के मूल्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उनके इस बयान का पंजाब में गहरा असर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले सात साल से कनाडा में घरों की कीमतें आसमान छू रही है जिसके कारण वहां के मूल निवासी असहज महसूस कर रहे है। वहीं अगर कनाडा सरकार ऐसा फैसला लेती है तो पंजाब के लोगों को एक बड़ा धक्का लग सकता है और उनका कनाडा जाने का सपना टूट सकता है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *