⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 199 शब्द|📅 30 Aug 2023
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा हॉकी के जादूगर माने जाने वाले भारत के महान हॉकी खिलाडी मेजर ध्यान चाँद को याद करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया गया।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
जिसमें सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल नकोदर ब्रांच के छात्रों द्वारा पृथ्वी पर हॉकी और बॉल बनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने ज्यादा से ज्यादा खेलों के साथ जुड़ने और सभी को खेलों के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस अवसर पर छात्रों ने खेल को तंदरुस्त स्वास्थ का राज बताया।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और प्रिंसिपल जरनैल सिंह ने छात्रों को खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि खेल ही एक ऐसी चीज है जिससे मनुष्य नशों और बुरी आदतों से दूर रहता है। हमें गर्व है कि हमारी राष्ट्रीय खेल हॉकी को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में याद किया जाता है।
शेखुररहमान आखिर क्यों बन गया साहिल, सरहदी इलाके में नाम बदलने का चल रहा है खेल








