Punjab News: अकाली दल ने 15 जिला प्रधानों की पहली सूची जारी की, ये नेता बने प्रधान, पढ़ें लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में आज बदलाव करते हुए 15 जिला प्रधानों के नामों की घोषणा की है। उन्होंने नए प्रधानों से कहा है कि अपने जिले में डटकर काम करें। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे गलत कामों का विरोध करें।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पार्टी मुख्यालय द्वारा आज जारी की गई सूची के अनुसार 15 जिले में प्रधान नियुक्त किए गए हैं। बाबा टेक सिंह धनौला को जिला बरनाला, तजिंदर सिंह संघरेडी को जिला संगरूर, तरलोचन सिंह धलेर को जिला मालेरकोटला, बलकार सिंह गोनियाना को जिला बठिंडा का प्रधान नियुक्त किया गया है।

इसी तरह गुरमेल सिंह फफड़े को जिला मानसा, प्रीतइंदर सिंह सम्मेवाली को जिला श्री मुक्तसर साहिब, शरणजीत सिंह को जिला श्री फतेहगढ़ साहिब, लखविन्दर सिंह लक्खी को जिला होशियारपुर, जरनैल सिंह बोंदली को जिला खन्ना, सुखदीप सिंह को जिला शहीद भगत सिंह नगर का प्रधान लगाया गया है।

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

लिस्ट के मुताबिक अमरजीत सिंह लांढेके को जिला मोगा, भूपिंदर सिंह भिंदा को जिला लुधियाना (शहरी), सरवन सिंह कुलार को जिला कपूरथला, चमकौर सिंह टिब्बी को जिला फिरोजपुर और शतीश कुमार ग्रोवर को जिला अध्यक्ष फरीदकोट (शहरी) बनाया गया है।

पढ़ें प्रधानों के नामों की सूची

Punjab News: अकाली दल ने 15 जिला प्रधानों की पहली सूची जारी की, ये नेता बने प्रधान, पढ़ें लिस्ट

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *