Punjab news: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा श्री बाबा बकाला साहिब में टेका मत्था

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, बाबा बकाला (अमृतसर)। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बाबा बकाला साहिब में माथा टेका और राज्य की तरक्की और विकास एवं लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए परमात्मा से उनको बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर जाति, रंग, नसल और धर्म की भिन्नताओं रहित समाज की सृजन करने के लिए राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान गुरूओं द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए समाज में प्यार, आपसी-भाईचारा और सद्भावना के सिद्धांत को हर कीमत पर बरकरार रखा जाएगा और यह राज्य सरकार की हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ सेवा करने की जि़म्मेदारी सौंपने के लिए परमात्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए इन पवित्र स्थानों के दर्शन करना हमेशा ही विशेष अनुभव होता है, जो दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता के स्त्रोत हैं।

Punjab news: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुद्वारा श्री बाबा बकाला साहिब में टेका मत्था
CM PAYS OBEISANCE AT GURDWARA SRI BABA BAKALA SAHIB

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

भगवंत सिंह मान ने कहा कि परमात्मा की कृपा के स्वरूप उनकी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है और सरकार द्वारा लोक समर्थकीय और विकास समर्थकीय नीतियों को लागू करने को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

रक्षा बंधन (राखी) और रक्खड़ पुन्यां के शुभ अवसर पर दुनिया भर के समूह पंजाबियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार बहन-भाई के प्यार, देखभाल और सुरक्षा के मज़बूत बंधन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए प्यार, शांति और सद्भावना की रिवायती सामाजिक नैतिक-मूल्यों को फिर मजबूत करने का मौका है, जो हमें बेहतर मनुष्य बनाती हैं।

भगवंत सिंह मान ने लोगों को राखी का त्योहार पूरी धूम-धाम से मनाने का न्योता देते हुए परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि यह त्योहार समाज में शांति, प्यार और सद्भावना लेकर आए।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *