Jawan: शाहरुख खान ने जवान के प्री रिलीज इवैंट पर किया जमकर डांस, वायरल हुई VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 30 Aug 2023

मुंबई। Shah Rukh Khan Dance At Jawan Pre Release Event: शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का प्री रिलीज इवेंट 30 अगस्त को चेन्नई में रखा गया है। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर एटली और तमाम स्टार कास्ट भी मौजूद रहीं। शाह रुख खान ने इस खास इवेंट में शिरकत कर कर समां बांध दिया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस बीच सोशल मीडिया पर ‘जवान’ (Jawan) के प्री रिलीज इवेंट का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के ‘वन टू थ्री फोर’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म के मेकर्स की ओर से बुधवार को चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘जवान’ का पहला प्री रिलीज इवेंट आर्गेनाइज किया गया। इस दौरान ‘जवान’ की स्टार कास्ट शाह रुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सुनील ग्रोवर जैसे तमाम कलाकार मौजूद रहे। इस बीच शाह रुख खान के ट्विटर फैन पेज ने एक लेटेस्ट वीडियो को शेयर किया है।

https://twitter.com/i/status/1696879681495306426

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज फेम एक्ट्रेस प्रियामणि और सुनील ग्रोवर शाह रुख को डांस के लिए अप्रोच करते हैं। इसके बाद शाह रुख खान स्टेज पर आकर साल 2013 में आई अपनी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग ‘वन टू थ्री फोर’ पर डांस करते नजर आए। जिस तरीके से इस गाने पर किंग खान थिरके रहे हैं, वो काबिल ए तारीफ है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सोशल मीडिया पर प्रियामणि, शाह रुख खान और सुनील ग्रोवर के इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते ये खूब वायरल हो रहा है। मालूम हो कि इस इवेंट से शाह रुख खान की कई तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

मंगलवार को शाह रुख खान की ‘जवान’ का ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ सॉन्ग रिलीज किया गया था। इस गाने के साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया। 31 अगस्त को देर रात एटली के निर्देशन में बनी ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म के टीजर, सॉन्ग और प्रीव्यू ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा रखा है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *