Maldives Travel: मालदीव्स के लिए आया सबसे सस्ता पैकेज, कम बजट में करेंगे सैर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 422 शब्द|📅 30 Aug 2023

नई दिल्ली। Maldives Travel: अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें। हिल स्टेशन्स से लेकर बीच वेकेशन डेस्टिनेशन्स की प्लानिंग के लिए आने वाले महीने हैं बेस्ट। लेकिन बीच लवर्स की संख्या हमेशा ही डेजर्ट और हिल स्टेशन घूमने वालों से ज्यादा होती है।

तो अगर आप भी साल खत्म होने से पहले किसी शानदार जगह बिताना चाहते हैं अपना वेकेशन, तो मालदीव्स के बारे में सोच सकते हैं। जो अपनी खूबसूरती और साफ नीले पानी के लिए मशहूर है। मालदीव्स सेलिब्रिटीज़ का भी फेवरेट डेस्टिनेशन है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि मालदीव्स हनीमून डेस्टिनेशन है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

आप यहां दोस्तों, फैमिली और तो और अकेले आकर भी फुल टू एन्जॉय कर सकते हैं। यहां का एक्सपीरियंस आपको सालों तक रहेगा याद। मालदीव में लगभग 105 आइलैंड रिसॉर्ट्स हैं और हर एक रिसॉर्जस में आपको अपनी जरूरत की हर सुविधाएं मिलेंगी। जिन्हें आप अपने बजट के हिसाब से ही चुन सकते हैं।

वैसे तो मालदीव्स घूमने के लिए कम से कम 7 से 10 दिन परफेक्ट है, लेकिन आप अपने बजट के हिसाब से दिन प्लान करें। सही प्लानिंग के साथ आप 4 से 5 दिन में भी एक हफ्ते घूमने- फिरने का मजा ले सकते हैं।

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

मालदीव्स जाने से पहले अपना पासपोर्ट, कुछ पासपोर्ट साइज़ की फ़ोटो और वीज़ा बनवा लें। मालदीव के लिए वीज़ा मिलने में इतनी प्रॉब्लम नहीं होती। लेकिन अच्छा होगा कि आप कम से कम एक या डेढ़ महीने पहले ही वीज़ा के लिए आवेदन दे दें।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

नो डाउट मालदीव एक लग्जरी डेस्टिनेशन है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आपको बजट में यहां ठहरने के ऑप्शन नहीं मिलेंगे। यहां हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। लग्जरी ट्रिप पर जाने वालों के लिए यहां प्राइवेट आइलैंड हैं। इंटरनेशनल रिजॉर्ट और होटल्स की भी भरमार है।

अगर आप किसी शानदार प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं, तो आउटरिगर रिजॉर्ट है बेस्ट। जो बेहद खूबसूरत है साथ ही कई सारी सुविधाओं से भरपूर। यहां ठहरने का एक्सपीरियंस लाजवाब है। शाम होते ही यहां का माहौल देखने लायक होता है। पार्टनर के साथ आएं हैं, तो गारंटी है आप दोनों ये शाम एन्जॉय करेंगे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *