Jalandhar News: जालंधर नगर निगम चुनाव के लिए AAP की तैयारी, संगठन में फेरबदल, स्टीवन कलेर समेत इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन में बदलाव किया है। जालंधर लोकसभा इंचार्ज और जिला इंचार्ज की लिस्ट जारी की गई है। अश्वनी अग्रवाल को जालंधर लोकसभा प्रभारी, स्टीवन कलेर को जालंधर जिला देहाती इंचार्ज बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस तरह संगठन की गतिविधियां देखने के लिए अलग प्रभारी होंगे। जालंधर नगर निगम चुनाव में शहरी इंचार्ज और लोकसभा इंचार्ज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के तीन लोकसभा क्षेत्र में प्रभारियों की नियुक्ति की है। जालंधर लोकसभा क्षेत्र में अश्वनी अग्रवाल के अलावा लुधियाना लोस में दीपक बंसल तथा फिरोजपुर में जगदेव सिंह बाम इंचार्ज बनाए गए हैं।

जालंधर में नगर निगम चुनाव की तैयारी चल रही है। वार्ड बंदी को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई चल रही है। फैसला आने के बाद जालंधर में चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी ने जालंधर की बिजनेस क्लास में पैठ बनाने के लिए अश्वनी अग्रवाल को चुना।

सांसद सुशील रिंकू के साथ धोखा, देखो क्या बोले

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जबकि स्टीवन क्लेर जालंधर में बूटा मंडी की डॉक्टर बीआर अंबेडकर के विचारधारा से पीढ़ी दर पीढ़ी के तौर पर जुड़े परिवार के साथ संबंधित हैं। ऐसे में जालंधर के देहाती जिला इंचार्ज बनाए जाने का मकसद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना है। नए पदाधिकारियों ने कहा कि वह कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

Jalandhar। Sweety Juice Bar के जूस पैकेट में निकला काकरोच | Daily Samvad











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *