Jalandhar News: जालंधर के ट्रैवल एजैंट सुभाष चंदर को PUDA ने भेजा नोटिस, अवैध इमारत सील करने व FIR की चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के ट्रैवल एजैंट सुभाष चंदर को पुडा ने नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही अवैध रूप से बन रही कामर्शियल इमारत का काम रुकवा दिया है। पुडा ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि झंडूसिंघा में बन रही कामर्शियल इमारत की एनओसी, नक्शा, सीएलयू समेत सभी दस्तावेज 14 दिन के अंदर पुडा दफ्तर में पेश किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया तो सुभाष चंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

दरअसल जालंधर- होशियारपुर रोड पर झंडू सिंघा से पहले कपूर पिंड के पास अवैध रूप से खेतों में कामर्शियल इमारतें बन रही हैं। इसकी शिकायत आऱटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर में की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जालंधर कपूर पिंड के पास हाईवे पर एक इमीग्रेशन संचालक ने अवैध रूप से कामर्शियल इमारतें बनाकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, जेडीए की प्रशासक दीपशिखा शर्मा समेत स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर और सैक्रेटरी से भी इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुडा ने एक्शन लिया है। पुडा ने सुभाष चंदर नाम के व्यक्ति को नोटिस जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि सुभाष चंदर का बस स्टैंड के पास ट्रैवल एजैंटी का दफ्तर है।

मिठाई ही मिठाई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, देखें VIDEO

पढ़ें पुडा द्वारा जारी नोटिस की कापी

Jalandhar News: जालंधर के ट्रैवल एजैंट सुभाष चंदर को PUDA ने भेजा नोटिस, अवैध इमारत सील करने व FIR की चेतावनी
पुडा द्वारा सुभाष चंदर को भेजा गया नोटिस

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *