Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ा तापमान, कल से बदलेगा मौसम, जाने कब होगी बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: सोमवार यानी आज पंजाब (Punjab) में बारिश की संभावना बेहद कम है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है, लेकिन पठानकोट (Pathankot), गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विभाग (IMD) का मानना ​​है कि मंगलवार और बुधवार को मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। सुस्त मानसून के कारण पंजाब में रविवार को तापमान बढ़ गया। राज्य का औसत तापमान 2.2 डिग्री अधिक पाया गया। इसके साथ ही राज्य का सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 38.7 डिग्री दर्ज किया गया।

1 जून से 25 अगस्त तक 34 फीसदी कम बारिश हुई

पंजाब में 1 जून से 25 अगस्त तक 34 फीसदी कम बारिश हुई है। इस पूरे सीजन में अब तक 226.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि अब तक 341.7 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। मौसम विभाग ने पंजाब को सामान्य श्रेणी में रखा है, लेकिन अगस्त महीने में भी 15 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

Weather Update
Weather Update

यहां 125.8 मिमी की जगह सिर्फ 107.2 मिमी बारिश हुई। कम बारिश का असर उत्तर भारत के बांधों के जलस्तर पर भी देखा गया है। इस बार मॉनसून सीजन कमजोर रहा। अब तक सामान्य से करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई। इसके चलते गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है।

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *