Punjab News: यू टर्न लेने की बजाय मुख्यमंत्री संजीदगी से लें फैंसले : मोना जयसवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में शासन कर रही आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा हर फैंसले पर यू टर्न लेने के मामले में भाजपा पंजाब की महिला प्रदेश महामंत्री मोना जयसवाल ने कड़ा आक्रोश जताते हुए भगवंत मान को संजीदगी से कार्य करने की सलाह दी है।

मिठाई ही मिठाई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, देखें VIDEO

पंजाब भाजपा की नेत्री मोना जयसवाल ने कहा कि पंजाब को लेकर भगवंत मान बिल्कुल सीरियस नहीं हैं। वो तो मात्र केजरीवाल के ड्राइवर बन कर पूरे देश मे केजरीवाल को पंजबियों के पैसे से हेलीकॉप्टर में घुमाने में लगे है और पंजाब को दिवालिया बना कर खुद मौज मस्ती में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मोना जयसवाल ने पंजाब सरकार पर हर फैंसले में यू टर्न लेने व लापरवाही से फैंसले लेने की बात कहते हुए सरकार को सीरियस होकर पंजाब की सेवा करने के लिए चेताया। मोना जयसवाल ने कहा कि भगवंत मान पंजाब में नशा रोकने रोजगार देने में पूरी तरह असफल सिद्ध हुए हैं। महिलाओं को हजार रुपए प्रति महीना की गरंटी भी मात्र जुमला साबित हुई। जिसका नतीजा पंजाब में हर रोज नशे से कई जिंदगियां छीनी जा रही है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वहीं पंजाब के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बार बार भगवंत मान प्रदेश के माननीय राज्यपाल से केजरीवाल के इशारों पर दुर्व्यवहार करते है और सूबे को सही स्थिति बताने में गुरेज कर रहे हैं। मोना जयसवाल ने कहा कि पंजाब की हालत भगवान भरोसे हैं। आम आदमी पार्टी के किसी भी मंत्री या विधायक के पास पंजाब की समस्याओं का हल नहीं है। केजरीवाल दिल्ली में बैठ कर पंजाब का नेतृत्व कर रहा है, जिसे पंजाब के लोग सहन नहीं करेंगे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *