Crime News: कांग्रेस नेता ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, शराब के नशे में जमकर गालीगालौच

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, बिलासपुर। Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर है। बिलासपुर में कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में एक महिला से दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला से जमकर मारपीट की और हंगामा मचाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

दयालबंद नारियल कोठी निवासी महिला कुसुम गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बुधवार रात करीब 12 बजे कांग्रेस नेता करम गोरख शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। महिला ने उसे अपने घर के सामने गाली देने से मना किया। इस पर वह महिला के पास आ गया और धौंस दिखाते हुए हंगामा मचाने लगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

महिला ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। कांग्रेस नेता करम गोरख के हंगामे की आवाज सुनकर उसके परिजन भी बाहर निकल गए। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने परिजनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। फिर उन्हें देख लेने की धमकी देते हुए धौंस दिखाने लगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

कांग्रेस नेता करम गोरख ठेकेदारी भी करता है। वह मोहल्ले के लोगों को धौंस दिखाकर धमकाता है। हंगामा मचाने और मारपीट करने का लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मोहल्ले वालों ने आरोपी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *