Weight Loss Tips: अगर आप हैं मोटापे से परेशान, तो आजमाएं ये टिप्स, मोटापा होगा छूमंतर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 543 शब्द|📅 31 Aug 2023

जालंधर। Weight Loss Tips: हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आधुनिक समय में लोग जंक फूड पर अधिक निर्भर हैं। जंक फूड के अत्यधिक सेवन से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है। वहीं, कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न न करने की वजह से मोटापे की समस्या होती है।

अगर आप भी बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ये असरदार टिप्स जरूर अपनाएं। अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कैलोरी काउंट पर पैनी नजर रखें। अगर आप एक्स्ट्रा कैलोरी गेन करते हैं, तो समानुपात में वर्कआउट करें। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना एक्सरसाइज करें। वहीं, कैलोरी काउंट से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फाइबर रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं। फाइबर रिच फूड खाने से पेट देर तक भरा रहता है। इससे बार-बार खाने की आदत से मुक्ति मिलती है। आप अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स जैसे साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, बीन्स, दालें आदि चीजें शामिल कर सकते हैं। इन चीजों के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो शुगर रिच फूड्स को ना कहें। इसके लिए आप केक, मिठाई, कैंडीज, पेस्ट्री आदि चीजों का सेवन कम से कम करें। इनमें शुगर उच्च मात्रा में होती है। साथ ही पेय पदार्थों पर भी पैनी नजर रखें। शुगर रिच पेय पदार्थों के सेवन से वजन बढ़ता है। इसके लिए सीमित मात्रा में शुगर रिच फूड्स का सेवन करें।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

कई शोधों के जरिए खुलासा हुआ है कि सप्ताह में 5 दिन एक्सरसाइज करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, रोजाना एक्सरसाइज करने की अवधि 30 मिनट है। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना कम से 30 मिनट एक्सरसाइज करें।

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो हफ्ते में कम से कम 300 मिनट तक एक्सरसाइज करें। आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग, ब्रिस्क वॉकिंग, स्टेयर्स क्लाइम्बिंग (सीढ़ी चढ़ना) फास्ट वॉकिंग आदि एक्सरसाइज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सेहत विशेषज्ञों की मानें तो कम सोने और अत्यधिक तनाव लेने से भी वजन बढ़ने लगता है। डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं। अतः रोजाना पर्याप्त नींद लें। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पर्याप्त नींद लेने से आप हर समय तरोताजा महसूस करते हैं। इससे एक्सरसाइज करने में भी आपका मन लगता है।

अगर आप बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो जंक फूड से परहेज करें। जंक फूड में फैट अधिक होता है। इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर होने लगता है। इस स्थिति में वजन अचानक से बढ़ने लगता है। वहीं, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना ग्रीन टी का सेवन करें। इसमें आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वेट लॉस में सहायक सिद्ध होते हैं।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *