iPhone: आईफोन लेकर आया खास फीचर, एक साथ कर सकेंगे कई पिक्चर एडिट

Daily Samvad
3 Min Read
iphone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 381 शब्द|📅 31 Aug 2023

जालंधर। iPhone: एपल Apple फिलहाल काफी चर्चा में है, क्योंकि कंपनी iPhone 15 को लॉन्च कपने की तैयारी में है। कंपनी ने बता दिया है कि वह अपने खास इवेंट को 12 सितंबर को आयोजित करने वाली है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

फिलहाल आज हम आईफोन के एक खास फीचर की बात कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप Apple के सभी डिवाइस – iPhone, iPad और Mac में एक साथ कई फोटो को एडिट कर सकते हैं। ये फीचर डिवाइस के फोटो ऐप में बल्क एडिट फीचर के नाम से पेश किया गया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

ये फोटोशॉप के बैच एडिट फीचर की तरह काम करता है, जिसमें यूजर्स को एक फोटो पर किए गए सभी बदलावों को कॉपी करने और फिर उन्हें खोले बिना एक साथ कई अन्य फोटो पर लागू करने देता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स एक साथ कई फोटो की एडिटिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

यह सुविधा एक ही सिनेरियो में कैप्चर की गई तस्वीरों को एडिट करते समय काम आती है और आपको उन सभी तस्वीरों में बुनियादी टच अप करना होता है।

इसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपका डिवाइस सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम यानी iOS पर चला रहा हो। इसके साथ ही फोटो ऐप का लेटेस्ट वर्जन भी इसके लिए जरुरी है।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

  • सबसे पहले अपने एपल आईफोन पर फोटो ऐप खोलें।
  • अब एडिटिंग करने के लिए एक फोटो चुनें।
  • इसके बाद अपने हिसाब से फोटो को एडिट करें और सेव करने के लिए Done पर टैप करें।
  • अब,सबसे ऊपर दाएं कोने पर, तीन डॉट पर टैप करें।
  • यहां आप Copy Edits को चुनें, इसके बाद आप यही एडिटिंग अन्य फोटो पर भी कर सकते है।
  • इसके लिए दाईं ओर ऊपर की तरफ Select को टैप करके उन सभी फोटो का चुने, जिन्हें आप एडिट करना चाहते हैं।
  • फिर, नीचे दाईं ओर तीन डॉट वाले आइकन पर टैप करें।
  • इसके बाद Paste Edits को चुनें और आपका काम हो जाएगा।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *