Crime News: परीक्षा देने आए छात्रों ने किया बवाल, एक की मौत, दर्जनों छात्र बेहोश

Daily Samvad
4 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 510 शब्द|📅 31 Aug 2023

डेली संवाद, समस्तीपुर। Crime News: बिहार से बड़ी खबर है। यहां समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज में स्नातक की परीक्षा के दौरान गुरुवार को एक छात्र की मौत हो गई। परीक्षा के दौरान पंखा न लगाए जाने और पीने के पानी का व्यवस्था का इंतजाम न होने का आरोप लगाते हुए गुस्साए छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की।

इसके बाद प्रशासन ने कॉलेज में दोनों पाली की परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा के बीच अचानक एक दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं बेहोश हो गई। इनमें से एक छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव निवासी शंकर साह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। अमित बलिराम भगत महाविद्यालय का इतिहास विषय का छात्र था।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

गुस्साए छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज की कक्षाओं में न पंखे की व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी की। इससे काफी परेशानी हो रही थी। परीक्षा कक्ष में एक बेंच पर पांच-पांच छात्रों को बैठाया गया था। हॉल में 150 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे।

छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब छात्र-छात्राएं बेहोश होने लगे तो कॉलेज प्रशासन ने समय से एंबुलेंस भी नहीं बुलाई। छात्रों के हंगामे के बाद पुलिस टीम पहुंची, तब छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्रा गर्मी की वजह से बेहोश हो गए। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा हो रही थी। गुरुवार को अरबी-हिंदी का पेपर था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक के लिए संचालित हो रही थी।

दोपहर करीब 12 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गर्मी की वजह से चक्कर आने लगे। बेहोश हो गया। इसके बाद उसे परीक्षा कक्ष से बाहर निकाल कर पानी पिलाया गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सूचना मिलते ही सदर एसडीओ दिलीप कुमार एवं डीएसपी संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ तत्‍काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम छात्रों को शांत कराने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद छात्र के शव को निकाल कर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्‍टर ने भी मौत की पुष्टि कर दी। मृतक के परिजन व अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे।

फिर सदर अस्पताल से शव लेकर छात्रों व परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। फिर शहर के गोलंबर पर शव के साथ सड़क पर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया।

बेहोश हुए एक दर्जन छात्र-छात्राओं में से दो छात्राओं को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल, दोनों छात्रा की स्थिति सामान्य है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *