Police Encounter: बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, हवलदार समेत 4 को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 01 Sep 2023

डेली संवाद, हरियाणा। Police Encounter: इस समय की बड़ी खबर हरियाणा के फरीदाबाद से सामने आ रही है। खबर है कि फरीदाबाद के ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 मे बीपीटीपी थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो गई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 3 बदमाशों समेत एक हवलदार को गोली लगने की खबर सामने आ रही है। घायल हवलदार का नाम सुमित बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 78 बीपीटीपी इलाके में बीती रात लगभग 9.30 बजे एक वैन में 6 युवक सवार थे।

जिनको पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका था। लेकिन वैन सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायर की है। इस फायरिंग में एक गोली हवलदार सुमित को लगी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में 3 बदमाशों घायल हुए है। बताया जा रहा है कि 3 बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है यहां उनका ईलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह बदमाश किसी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *