September Month Rules: आज से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जाने

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 574 शब्द|📅 01 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। September Month Rules: आज से नया महीना शुरू हो गया है। 1 सितंबर 2023 (1st September 2023) से कई बड़े बदलाव हुआ है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर (LPG Price) से लेकर के कर्मचारियों की सैलरी और क्रेडिट कार्ड (Credit Card Rules) के नियम बदल गए है। तो जान लें कि किन-किन नियमों में बदलाव हुए है-

1. बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

नौकरीपेशा लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव हुआ है। आज से नौकरी करने वालों की सैलरी के नियम बदलने जा रहे हैं। इन नए नियमों के तहत टेकहोम सैलरी में इजाफा हो जाएगा। इसका फायदा उन कर्मचारियों को होगा, जिनको एम्प्लॉयर की तरफ से रहने के लिए घर मिला है और उनकी सैलरी से कुछ डिडक्शन होता है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

2. एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड

Axis Bank के फेमस मैग्नस क्रेडिट कार्ड में आज से बदलाव हो गए है। इन बदलावों के बाद में ग्राहकों को पहले की तुलना में कम रिवॉर्ड्स प्वाइंट मिलेंगे। इसके साथ ही कुछ ट्रांजैक्शंस पर ग्राहकों को स्पेशल डिस्काउंट्स का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही ग्राहकों को आज से सालाना फीस भी देनी होगी।

3. LPG से लेकर सीएनजी के जारी होंगे नए रेट्स

इसके साथ ही तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर से लेकर सीएनजी और पीएनजी की कीमतों को रिवाइज करती हैं। माना जा रहा है कि इस बार सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में कटौती हो सकती है।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

4. Bank holiday September Month,16 दिन बंद रहेंगे बैंक

इसके अलावा अगले महीने बैंकों में पूरे 16 दिनों की छुट्टी रहेगी तो आप लिस्ट देखकर ही प्लानिंग करें। आरबीआई की तरफ से हर महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से होती है तो आप अपने हिसाब से बैंक ब्रांच जाने की प्लानिंग करें।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

5. घट जाएंगे IPO लिस्टिंग के दिन

सेबी (SEBI) ने आईपीओ लिस्टिंग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सेबी आज से आईपीओ लिस्टिंग के दिन घटाने जा रहा है। शेयर बाजारों में शेयरों के लिस्ट होने की समयसीमा घटाकर आधी यानी तीन दिन कर दी गई है। सेबी के मुताबिक,IPO के बंद होने के बाद प्रतिभूतियों की सूचीबद्धता में लगने वाले समय को 6 कार्य दिवस (टी + 6 दिन) से घटाकर तीन कार्य दिवस (टी + 3 दिन) करने का निर्णय किया गया है। यहां ‘टी’ निर्गम बंद होने की अंतिम तिथि है।

6. एलपीजी सिलेंडर पर मिलेगी 200 रुपये की राहत

केंद्रीय कैबिनेट ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का एलान किया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अलावे यह लाभ अलग से मिलेगा। ऐसे में इस स्कीम के लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर का लाभ होगा।

7. मुफ्त में आधार डाटा अपडेट करने का आखिरी मौका

अगर आप अपना आधार मुफ्त में अपडेट करना चाहते हैं तो आपको यह काम हर हाल में 14 सितंबर 2023 तक निपटा लेना चाहिए। UIDAI ने 14 सितंबर तक मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। पहले यह सुविधा को 14 जून तक ही दी गई थी।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *