Curly Hair Tips: घुंघराले बालों के उलझने से हैं परेशान तो ट्राई करें दादी नानी का बताया ये नुस्खा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 461 शब्द|📅 01 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Curly Hair Tips: घुंघराले बाल देखने में खूबसूरत भले ही लगते हैं लेकिन उन्हें संभालना काफी मुश्किल वाला होता है। क्योंकि अगर कर्ली बाल की ठीक तरह से केयर न की जाए तो ये परेशानी में डाल सकते हैं। कर्ली बालों को नॉर्मल बालों की तरह नहीं संभाला जाता है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इससे बालों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घुंघराले बालों मे टूटने और रूखे होने की आशंका ज्यादा होती है। हालांकि, अगर सही तरह से इन बालों की देखभाल करते हैं तो कर्ली बाल खूबसूरत बन सकते हैं।

कर्ली बालों का इस तरह रखें ख्याल

बालों की नमी बनाएं रखें

कर्ली हेयर नॉर्मल बालों की तुलना में ज्यादा ड्राई होते हैं। इसलिए उनकी नमी बनाए रखने के लिए बालों को धोने के लिए डीप कंडिशनिंग की जरूरत होती है। अगर बाल ज्यादा ड्राई है तो धोने के बाद नमी के लिए ऑयल या लिव इन कंडीशनर लगाना फायदेमंद हो सकता है।

शैंपू करने से पहले बालों को सुलझाने के लिए कंडीशनर बालों में लगा सकते हैं। ऐसे ही कंडीशनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिनमें आर्गन ऑयल, ग्लिसरीन या सेटिल या स्टीयरिल अल्कोहल जैसे फैटी अल्कोहल तत्व पाए जाए।

कर्ली बालों में कंघी नहीं करें

कर्ली बालों को धोने के बाद कंघी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर कर्ली बालों को धोने और सूख जाने के बाद कंघी करते हैं तो कर्ल खुल जाते है और उलझे रहने का कारण ज्यादा टूटते हैं। इसलिए जब भी कर्ली बालों को धोएं तो पहले ही अच्छे से कंडीशनर लगाकर कंघी कर लें।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

इससे बाल अच्छी तरह सुलझाने में मदद मिलेगी और टूटने का खतरा भी नहीं रहेगा। एक बात और ध्यान देना चाहिए कि घुंघराले बालों में हमेशा मोटे दांत वाली कंघी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। पतले दांत वाली कंघी बालों को नुकसान पहुंचा सकती है।

हीट हेयर स्टाइलिंग का कम करें इस्तेमाल

हीट स्टाइलिंग टूल्स का टेंपरेचर ज्यादा होने से घुंघराले बालों की प्राकृतिक बनावट खत्म हो सकती है। इससे बाल सुस्त और बेजान हो सकते हैं। इसलिए हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। जब भी हीट स्टाइलिंग बहुत जरूरी लगे तो किसी अच्छे हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें। कम हीट और डिफ्यूजर का इस्तेमाल करें।

बालों को हमेशा ठंडे पानी से धोएं

गर्म पानी से बाल धोने से तेल या सीबम बाहर निकल सकता है। यह क्यूटिकल्स को खोल सकता है। इससे बालों के उलझने और टूटने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए जब भी बालों को धोएं तो ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *