Accident News: कार और डंपर की भयानक टक्कर, 2 सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 02 Sep 2023

डेली संवाद, खरगोन। Accident News: इस समय की दुखद खबर मध्य प्रदेश से सामने आ रही है। खबर है कि मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार को एक भयानक हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस भयानक हादसे में करीब 3 पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।

Accident News: कार और डंपर की भयानक टक्कर, 2 सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की मौत

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बड़वाह का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी खत्म कर सनावद लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार को एसआई विमल तिवारी चला रहे थे, उनके पास एसआई रमेश भास्कर, पीछे आरक्षक मनोज कुमावत, कोमल सिंह दांगोडे और रघुवीर रावत बैठे हुए थे।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

तभी सुबह करीब 4:33 बजे बडूद के पास एस्सार पेट्रोल पंप के सामने खड़े डंपर को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों सवारो में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका ईलाज चल रहा है। मृतकों में एसआई विमल कुमार तिवारी, एसआई रमेश भास्करे और आरक्षक मनोज कुमावत शामिल हैं।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *