Aditya L1 Launch: इसरो ने लॉन्च किया पहला सोलर मिशन आदित्य-एल1

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 02 Sep 2023

डेली संवाद, श्रीहरीकोटा। Aditya L1 Launch: इसरो (ISRO) ने आज सुबह 11.50 बजे भारत का पहला सौर मिशन Aditya L1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया। Aditya L1 को PSLV-C57 रॉकेट से लॉन्च किया गया है। PSLV Aditya L1 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। जहां से Aditya L1 अंतरिक्ष यान अपने शक्तिशाली लिक्विड अपोजी मोटर्स (एलएएम) इंजन का उपयोग करके अपनी कक्षा को कई बार बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

जो आदित्य-एल1 को उसकी मंजिल तक ले जाएगा – जोकि लगभग 15 लाख किमी है। लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) तक पहुंचने में दूरी प्रमुख भूमिका निभाएगी। यह पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी का 1/100वां भाग है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत का पहला सौर मिशन, आदित्य एल1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

सूर्य का विस्तृत अध्ययन करने के लिए आदित्य एल1 सात अलग-अलग पेलोड ले जा रहा है। इसरो का सौर मिशन आदित्य एल-1 पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है। फिलहाल इसरो के मुताबिक तीसरे चरण को अलग कर दिया गया है। इसरो के अनुसार, सूर्य और पृथ्वी के बीच पांच लैग्रेंजियन बिंदु हैं। L1 बिंदु सूर्य को निरंतर देखने के लिए एक बड़ा लाभ प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसरो ने कहा कि सूर्य पृथ्वी का सबसे निकटतम तारा है और इसलिए इसका अध्ययन अन्य की तुलना में अधिक विस्तार से किया जा सकता है। इसरो ने कहा कि आकाशगंगा और अन्य आकाशगंगाओं के तारों की तुलना में सूर्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

सूर्य में कई विस्फोटक घटनाएं घटती हैं और इससे सौर मंडल में बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। यदि ऐसी विस्फोटक सौर घटनाएँ पृथ्वी की ओर बढ़ती हैं, तो वे पृथ्वी के निकट अंतरिक्ष के वातावरण में कई गड़बड़ी पैदा कर सकती हैं।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *