RBI: जानिए कब तक 2,000 रुपये के नोट को बैंक जाकर बदलवा सकते हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 03 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलर से बाहर करने का ऐलान किया था। इसके लिए बैंक ने 30 सितंबर 2023 तक 2,000 रुपये के नोट को बैंक में जमा करने का समय भी दिया था। 30 सितंबर से पहले तक यह नोट वैध रूप से काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

आरबीआई ने लोगों को नोट एक्सचेंज करने या फिर जमा करने के लिए पर्याप्त समय भी दिया है। लोगों को नोट एक्सचेंज या फिर जमा करने में कोई परेशानी ना आए, इसके लिए बैंक ने दिशा-निर्देश भी जारी किये थे। आइए, जानते हैं कि 2,000 रुपये के नोट को एक्सचेंज करने का प्रोसेस क्या है?

2,000 नोट एक्सचेंज करने का प्रोसेस

  • अगर आपके पास 2,000 रुपये के नोट हैं तो आपको अपने आस-पास के किसी भी बैंक के ब्रांच जाना होगा।
  • इसके बाद आप वहीं 2,000 रुपये के नोट एक्सचेंज करने के लिए एक फॉर्म फिल करें।
  • अब आप फॉर्म के साथ 2,000 रुपये के नोट को जमा कर दें।
  • कई बैंकों में इसका प्रोसेस अलग हो सकता है।

देखें कैसे बनता है आपका पंसदीदा बर्गर और पास्ता….

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपये के एक्सचेंज लिमिट भी तय की है। बैंक के अनुसार एक व्यक्ति दिन में केवल 20,000 रुपये ही जमा कर सकते हैं। वहीं अगर आप 2,000 रुपये के नोट जमा करते हैं तो उसकी कोई लिमिट नहीं है।

बैंक हॉलिडे

सितंबर महीने में करीब 16 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपको बैंक जाने से पहले एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट को जरूर चेक करना चाहिए। केंद्रीय बैंक के द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट में देश के विभिन्न राज्यों में रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार सहित 16 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी जी-20 सम्मेलन की वजह से 8 सितंबर 2023 को बैंक बंद रहेंगे। 8 सितंबर, 9 सितंबर,10 सितंबर को पूरी दिल्ली के स्कूल-कॉलेज,मॉल दुकानें बंद रहेंगे।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *