Punjab News: पंजाब पुलिस ने जारी किए फ्रेंडशिप कर अश्लील वीडियो बनाने वाले 8 फेसबुक अकाउंट, जाने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 02 Sep 2023

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: जैसे जैसे सोशल मीडिया का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही फेक अकाउंट के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले भी सामने आते रहते है। आज के समय में लोग लड़कियों के नाम से फेक अकाउंट बना लोगों को ब्लैकमेल करते है।

पुलिस द्वारा जारी की गयी फेक फेसबुक अकाउंट की लिस्ट
पुलिस द्वारा जारी की गयी फेक फेसबुक अकाउंट की लिस्ट
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसी को देखते हुए पंजाब के जिला पठानकोट की पुलिस ने युवतियों के नाम से चल रहे 8 फेक सोशल मीडिया अकाउंट की लिस्ट जारी की है। पुलिस का कहना है कि यह फेक अकाउंट जोकि लकड़ियों के नाम पर बनाए गए है यह पहले तो रिक्वेस्ट भेजते है उसके बाद वह चैटिंग के जरिए बात आगे बढ़ाते हैं।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

इसके बाद बाद में वीडियो कॉल करते हैं। बाद में उन्हें पता भी नहीं चलता कि कब उनकी स्क्रीन रिकॉर्ड हो गई और फिर वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाते हैं। इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर किसी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो सावधान होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जरूरी नहीं है कि रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़की ही हो, वह देश की दुश्मन भी हो सकती है। आपको बता दे कि भारत पाक बॉर्डर से सटे होना के कारण एरिया काफी संवेदनशील है। देश के युवाओं को अश्लील वीडियो और दूसरे तरहों के ट्रैप में फंसाकर एजेंसियां उन्हें अपने चंगुल में फंसा रही हैं। बड़े पैमाने पर देश के दुश्मन सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *