Jalandhar News: लुधियाना जा रहे हैं तो पढ़ ले ये बड़ी खबर, पूरा नैशनल हाईवे है जाम, आयल टैंकर और कार में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, कई गाड़ियां आग की चपेट में

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 03 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर/गोराया। Jalandhar News: जालंधर-लुदियाना नैशनल हाईवे पर आज बड़ा हादसा हो गया है। हाईवे पर गोराया के पास केमिकल से भरे एक टैंकर और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। हाईवे पर आगजनी की इस घटना के बाद लंबा जाम लग गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

टैंकर और कार में टक्कर के बाद लगी आग इतनी भयंकर थी कि इसने कुछ अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आग के कारण टैंकर के कैमिकल से काला धुआं निकल रहा है। गोराया में पूरे नेशल हाइवे पर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी भी हो रही है। इस हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

हाईवे के बीच में दो वाहनों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग के बाद जालंधर-दिल्ली वाली लेन जो कि लुधियाना की तरफ जाती है तो फिलहाल हाईवे पेट्रोल पुलिस ने बंद कर दिया है। हाईवे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस वाहनों को सर्विस लेन या फिर अन्य रास्ते जो गांव से होकर जाते हैं से निकाल रही है। हाइवे पर आग के कारण भारी जाम लग गया है।

जालंधर के इस SHO पर लगा बड़ा आरोप, भाजपा नेता बोले – SHO लेता है ‘दिहाड़ी’?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *