Transfers Posting News: सरकार ने 25 IAS अफसरों का किया तबादला, पढ़ें ट्रांसफर हुए अफसरों के नाम

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 682 शब्द|📅 03 Sep 2023

डेली संवाद, लखनऊ। Transfers Posting News: सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 25 आईएएस (IAS) अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। इनमें से 15 जिलों के डीएम बदले गए। इससे पहले शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। शनिवार देर रात में 6 IAS अफसरों को उधर-इधर किया गया। इसके बाद शनिवार देर रात दोबारा शासन ने ट्रांसफर में कुछ के बदलाव तो कुछ और अफसरों को नए पदों पर तैनात किया है।

IAS अंकित अग्रवाल का जिला बदला गया। रामपुर DM की जगह उन्हें बिजनौर का DM बनाया गया है। रवींद्र कुमार मन्दार अब रामपुर के DM बने रहेंगे। IAS नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज का डीएम बनाया गया। वहीं, भानुचंद्र गोस्वामी को आगरा की कमान सौंपी गई।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

वहीं, डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी को डीएम हमीरपुर से विशेष सचिव वन और पर्यावरण बनाया गया है। प्रयागराज के DM रहे संजय खत्री को ACEO नोएडा बनाया गया। मथुरा के DM पुलकित खरे को सीईओ UPRRDA नियुक्त किया गया है। नगर आयुक्त गाजियाबाद रहे नितिन गौड़ को VC पिलखुआ हापुड़ बना गया है।

आशुतोष कुमार द्विवेदी विशेष सचिव लोक निर्माण ACEO ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। विक्रमादित्य सिंह मलिक CDO गाजियाबाद से नगर आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया है। शुक्रवार की बात करें तो 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात की डीएम बनाया गया। कानपुर देहात की डीएम नेहा जैन को विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी जिम्मेदारी दी गई।

शनिवार रात जिन 6 जिलों के डीएम बदले गए। उनमें प्रयागराज, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं। मानवेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को DM मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें कैसे बनता है आपका पंसदीदा बर्गर और पास्ता….

DM मुरादाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह को DM मथुरा बनाया गया। राहुल पांडेय विशेष सचिव चीनी उद्योग को DM हमीरपुर का जिम्मा सौंपा गया है। मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक को DM महोबा की जिम्मेदारी दी गई है। DM महोबा रहे मनोज कुमार सिंह को विशेष सचिव हाउसिंग एंड अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट भेजा गया।

आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को DM प्रयागराज बनाया गया। भानुचंद्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ से DM आगरा बनाए गए।

शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। सुबह 3 और रात में 9 अफसरों के ट्रांसफर किए गए। उमेश मिश्र (IAS 2012) DM बिजनौर को कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली है। महेंद्र सिंह तंवर (IAS 2015) VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया गया है। दिव्या मित्तल (IAS 2013) DM मिर्जापुर को DM बस्ती बनाया गया है।

रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) DM रामपुर को DM बिजनौर बनाया गया था। लेकिन, शासन ने शनिवार देर रात ट्रांसफर में बदलाव करते हुए उन्हें रामपुर का ही DM बने रहने का आदेश जारी किया है। प्रियंका निरंजन (IAS 2013) DM बस्ती को मिर्जापुर का DM बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

अंकित अग्रवाल (IAS 2012) DM एटा को DM रामपुर के पद पर तैनाती दी गई थी। लेकिन, शासन ने ट्रांसफर में बदलाव करते हुए अब बिजनौर का DM बना दिया है। प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) CEO BIDA को DM एटा बनाया गया है। वहीं, अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर DM बनाकर भेजा गया है।

IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात की डीएम विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाई गई हैं। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

शुक्रवार सुबह तीन सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया। ACS पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त 1987 बैच के हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाया गया। हेमंत राव अगले साल 2024 फरवरी में रिटायर होंगे। सुभाष चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया। वहीं, नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात किया गया।

जालंधर का यह SHO लेता है ‘दिहाड़ी’? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *