Punjab News: कांग्रेसी पार्षदों में बगावत, जमकर हंगामा, भाजपा पार्षदों ने बागी कांग्रेसियों का दिया साथ, देखें VIDEO

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 575 शब्द|📅 03 Sep 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: फिरोजपुर नगर कौंसिल में बगावत हो गई है। कांग्रेसी कौंसलरों में फूट पड़ गई है। जिससे आज जबरदस्त हंगामा हुआ। हिंद- पाक सरहद के पास बसे सरहदी शहर फिरोजपुर की नगर कौंसिल के प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिंकू ग्रोवर के खिलाफ उनकी ही कांग्रेस पार्टी के पार्षदों के एक बड़े धड़े ने मोर्चा खोल दिया है और प्रधान के खिलाफ बगावत का परचम लहरा दिया है।

गौरतलब है कि फिरोजपुर के पूर्व कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने आशीर्वाद देकर रिंकू ग्रोवर को नगर कौंसिल का प्रधान बनाया था। अब पार्षदों के एक बड़े-धड़े की ओर से कांग्रेसी प्रधान रिंकू ग्रोवर के खिलाफ हुई बगावत को, फिरोजपुर के राजनीतिक गलियारों में एक तरह से पूर्व कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के खिलाफ बगावत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

कांग्रेसी पार्षदों के एक बड़े-धड़े ने नगर कौंसिल प्रधान रिंकू ग्रोवर के खिलाफ बगावत का बिगुल 23 अगस्त को फूंक दिया था। नगर कौंसिल कार्यालय के अंदर 23 अगस्त को सुबह मीटिंग में नगर कौंसिल के कुल 33 पार्षदों में से 17 पार्षदों उपस्थित थे, उनमे से 9 कांग्रेसी पार्षदों ने 2 भाजपाई पार्षदों के साथ मीटिंग का बायकाट कर दिया।

फिरोजपुर में आखिर क्यों हुई बगावत, देखें

नगर कौंसिल के प्रधान रिंकू ग्रोवर के खिलाफ खुला बगावत करने वाले इन कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि प्रधान अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। नगर कौंसिल के अंदर जो प्रस्ताव पारित होते हैं वह मनमर्जी तरीके से पास होते हैं। ना तो प्रस्ताव पर कोई बहस होती है ना वह पार्षदों के साथ कोई डिस्कस किए जाते हैं।

देखें कैसे बनता है आपका पंसदीदा बर्गर और पास्ता….

आरोप है कि सुबह प्रस्तावों के ऊपर भी हाजिरी के समय साइन करवा लिए जाते हैं। प्रस्ताव पर कोई जानकारी प्रधान की तरफ से नही दी जाती। आरोप है की इसके अलावा जो पार्षद बैठक में हाजिर नहीं होते उनके घर जाकर साइन करवा लिए जाते हैं, जो कि सरासर गलत है।

बागी कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, लेकिन प्रधान के खिलाफ हैं। क्योंकि वह पब्लिक के प्रतिनिधि हैं और पब्लिक को जवाबदेह है। जब प्रधान की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी जाती तो वह पब्लिक को क्या जानकारी दें। आखिर उन्हें दोबारा फिर चुनाव लड़ना है और पब्लिक के बीच में जाना है। पब्लिक से वोट मांगनी है। इसलिए प्रधान के खिलाफ बगावत है। खुला बगावत है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी पार्षदों के एक बड़े धड़े की ओर से नगर कौंसिल प्रधान रिंकू ग्रोवर के खिलाफ की गई बगावत का जवाब देने के लिए पूर्व कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के करीबी रिश्तेदार कांग्रेस नेता बिट्टू सांगा ने जवाब में शक्ति प्रदर्शन किया है। बिट्टू सांगा ने पांच कांग्रेसी पार्षदों और 9 कांग्रेसी पार्षदों के पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन किया है।

वहीं बागी कांग्रेसी पार्षदों को भाजपा की पार्षद यामिनी शर्मा और भाजपा की पार्षद सीमा का समर्थन भी मिल गया है। सूत्रों के मुताबिक आप पार्षद का समर्थन भी इन बागी कांग्रेसी पार्षदों को मिल गया है। आप और बीजेपी ने इन बागी कांग्रेसियों के उपर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं, लेकिन ऊंट किस करवट बैठता है यह तो वक्त ही बताएगा।

VIDEO – फिरोजपुर नगर कौंसिल में बगावत, कांग्रेसियों में फूट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *