Nigeria: मस्जिद में नमाज के दौरान गोलाबारी में 7 लोगों की मौत, चारों तरफ अफरातफरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कडुना। Nigeria: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम कडुना राज्य में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने मस्जिद पर हमला कर दिया। इस हमले में लगभग 7 नमाजी मारे गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

कडुना पुलिस के प्रवक्ता मंसूर हारुना ने बताया कि हमला राज्य के इकारा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के सुदूर साया गांव में शुक्रवार देर रात हुआ है। इस दौरान सभी नमाजी प्रार्थना के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए थे।

गांव के एक निवासी, हारुना इस्माइल ने कहा, “हमले के दौरान घायल हुए दो अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों को नमाज पढ़ते समय मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई और अन्य दो लोगों को गांव के समुदाय के भीतर गोली मार दी गई।”

देखें कैसे बनता है आपका पंसदीदा बर्गर और पास्ता….

एक अन्य चश्मदीद गवाह ने बताया, “जब यह घटना हुई, तो मैं मस्जिद में ही थी। इसी दौरान दो हमलावर आएं, जिन्होंने अपना चेहरा ढक लिया और गोलीबारी शुरू करते हुए मस्जिद के पास पहुंचे। उनमें से एक हमलावर ने सीटी बजाई और दूसरे ने कहा, “हम आ गए हैं।”

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

भारी हथियारों से लैस अज्ञात लोगों के गिरोह ने पिछले तीन सालों से नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में काफी कहर बरपाया है। उन्होंने अब तक हजारों लोगों का अपहरण, सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी है। इन लोगों ने कुछ क्षेत्रों में सड़क मार्ग को भी यात्रा के लिए असुरक्षित बना दिया है। इन हमलों ने नाइजीरिया के सुरक्षा बलों को भी काफी परेशान कर दिया है।

फिरोजपुर नगर कौंसिल में बगावत, कांग्रेसियों में फूट, देखें















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *