PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर में आ सकते हैं काशी, हरकत में आए अफसर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 03 Sep 2023

डेली संवाद, वाराणसी। PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा अक्टूबर के पहले हफ्ते में कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रशासन से पूर्ण व गतिमान परियोजनाओं की जानकारी मांगी है। पीएम के दौरे के दृष्टिगत प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। कार्यदायी एजेंसियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है। कमिश्नर ने पहले ही सभी एजेंसियों को तय अवधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने पिछले दिनों पीएम के काशी में आगामी दौरों के बाबत शासन व प्रशासन के अधिकारियों के संग मंथन किया था। हालांकि अधिकारियों ने पीएम के आने का कोई संकेत नहीं दिया था लेकिन अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को समय से पूरा कराने को कहा था।

इसी के दृष्टिगत अक्टूबर तक पूर्ण होने वाली परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास की सूची तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीएम का अक्टूबर में आने का कार्यक्रम तय हुआ तो सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का मेगा इवेंट भी उसी समय आयोजित हो सकता है।

देखें कैसे बनता है आपका पंसदीदा बर्गर और पास्ता….

प्रधानमंत्री के फ्लीट में शामिल होने वाली गाड़ियां अब शिवपुर में उतरेंगी। शिवपुर में इसके लिए रेलवे लाइन के पीछे कंक्रीट का लंबा-चौड़ा स्थल बनाया गया है। रेलवे के इस निर्णय के साथ ही प्रधानमंत्री के सितंबर या अक्टूबर माह में वाराणसी दौरे पर आने की चर्चाओं को बल मिलने लगा है। प्रधानमंत्री के दाैरे से चार-पांच दिन पूर्व ही उनके फ्लीट में शामिल गाड़ियां मंगवाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

फ्लीट की गाड़ियों को अभी तक कैंट रेलवे स्टेशन पर उतारे जाने की व्यवस्था थी। यार्ड री-माडलिंग का कार्य 45 दिनों तक होने के कारण नई व्यवस्था की गई है। गाड़ियां पार्सल वैन से लाई जाती हैं। इन्हें उतारने के लिए ट्रैक से सटे ऊंचा प्लेटफार्म बनाया गया है। जिससे गाड़ियों को किसी तरह की क्षति न होने पाए। हालांकि, रेल अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से साफ तौर पर मना कर दिए। हालांकि, यह व्यवस्था अस्थाई की गई है।

फिरोजपुर नगर कौंसिल में बगावत, कांग्रेसियों में फूट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *