Odisha News: भुवनेश्‍वर से नई दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री हुए परेशान

Daily Samvad
3 Min Read
aeroplane

डेली संवाद, भुवनेश्वर। Odisha News: भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आने के चलते इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

खुले आसमान में जब यात्रियों को विमान में आई इस तकनीकि गड़बड़ी का पता चला, तो सभी के होश उड़ गए। हालांकि, वक्‍त रहते इसे संभाल लिया गया और विमान को आपातकालीन स्थिति में भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर ही उतारा गया।

विमान से पक्षी के टकराने से आई तकनीकि खराबी

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की 6ई 2065 फ्लाइट ने सोमवार सुबह 7.50 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक-ऑफ के 20 से 25 मिनट के भीतर ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

इसके लिए पायलट विमान को वापस भुवनेश्वर एयरपोर्ट ले आया। यात्रियों को भी विमान से उतरने के लिए कहा गया। बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अथाॅरिटी से मिली सूचना के मुताबिक, यह समस्या विमान पर पक्षी से टकरा जाने के कारण उत्पन्न हुई है। विमान अब उड़ान नहीं भरेगा।

यात्रियों की बढ़ी मुश्‍किलें

वहीं विमान के दुबारा उड़ान नहीं भरने की खबर सामने आने के बाद उसमें सवार यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। यात्री अपने गंतव्य स्थल तक कैसे पहुंचेंगे और इस संबंध में इंडिगो द्वारा क्या व्यवस्था की जा रही है, इसे लेकर यात्री परेशान हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई दफा इंडिगो की फ्लाट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। अभी कुछ‍ दिनों पहले ही कोलकाता से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट का एक इंजन सफर के दौरान अचानक बंद हो गया। बाद में इसे सुरक्षित लैंड कराया गया। इसके अलावा, बीते 4 अगस्‍त को भी इंडिगो की फ्लाइट 6E 2433 की पटना हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *