Punjab News: ईलाज के लिए अस्पताल गया खतरनाक कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 04 Sep 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ईलाज के लिए अस्पताल गया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि कैदी ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया यहां से वह फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैदी का नाम गगनदीप सिंह बताया जा रहा है जोकि भिखीविंड जिला तरनतारन का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर हत्या व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की थी।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

जिसके बाद जेल अधीक्षक ने आपातकालीन स्थिति में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के तहत उसे सिविल अस्पताल तरनतारन में इलाज के लिए भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे अलग एक प्राइवेट रूम में रखा। इस दौरान वहां एक पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया था जिसका नाम महिंदर मसीह है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बताया जा रहा है कि उसने बीती रात बाथरूम का बहाना लगा पुलिसकर्मी को जगाया जिसने बिस्तर से बंधी हथकड़ी खोली। इस दौरान बाथरूम जाने के बाद जब कैदी बाहर निकला तो उसने पुलिसकर्मी को धक्का देकर प्राइवेट रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। इस घटना के बाद जिले अंदर हाई अलर्ट जारी कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नगर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *