G20 Summit: दिल्ली में ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस पर रोक, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 04 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। G20 Summit: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन होना है। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जी-20 सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली जिले में तीन दिनों तक ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस बंद रहेगी। दवाओं को ऑनलाइन मंगाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सोमवार को स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) ने कहा कि 25 अगस्त को पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं, जैसे डाक और मेडिकल सर्विसेस और पैथ लैब द्वारा सैंपल कलेक्शन की अनुमति पूरी दिल्ली में रहेगी।

दवाओं के ऑर्डर पर छूट

पुलिस के अनुसार, इस दौरान ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस की अनुमति होगी। हालांकि, दवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी पर कोई पाबंदी नहीं है। आवश्यक सेवाओं के लिए दी गई वैध अनुमतियों को जारी रखा जाएगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

साथ ही नई दिल्ली जिले में होटल बुकिंग वाले और हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों को बोर्डिंग पास और बुकिंग दस्तावेजों के अधीन प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उस समय सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण 10-15 मिनट की देरी हो सकती है, लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) को मेट्रो स्टेशन के कई एंट्री गेट बंद रखने की सलाह दी है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते डीएमआरसी से खान मार्केट के तीन, मोती बाग के दो और आईटीओ के पांच स्टेशनों सहित 20 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों के गेट को 8 सितंबर से 10 सितंबर तक बंद करने के लिए कहा है।

बता दें कि दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। G20 नेताओं का यह शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान के नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र- भारत मंडपम में आयोजित होगा।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नगर में लगाई छलांग

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *