Punjab News: पंजाब पुलिस ने 19,093 नशा तस्करों को किया गिरफ़्तार, 1548 किलो हेरोइन बरामद

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 697 शब्द|📅 04 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों की बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए शुरु की नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग को 14 महीने पूरे होने के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 2778 बड़ी मछलियों सहित 19093 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने कुल 14179 ऐफआईआरज़ दर्ज की हैं जिनमें से 1717 व्यापारिक मात्रा से सम्बन्धित हैं।

इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल, जो सोमवार को यहाँ एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन कर रहे थे, ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य भर के नशा प्रभावित इलाकों में घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चला कर और राज्य भर में संवेदनशील रूटों पर नाके लगा कर 1400.77 किलो हेरोइन बरामद की।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पंजाब पुलिस की टीमों से तरफ से गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री बंदरगाहों से 147. 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिससे केवल 14 महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी रिकवरी 1548.27 किलो तक पहुँच गई है। उन्होंने आगे कहा, “पुलिस टीमों ने अकेले अगस्त महीने में राज्य भर में से लगभग 240 किलो हेरोइन बरामद की है।“

आईजीपी ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के इलावा, पुलिस ने राज्य भर में से 871.82 किलो अफ़ीम, 446.30 क्विंटल भुक्की और 90.59 लाख गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ फार्मा ओपीऔडज़ की शीशियाँ भी बरामद की हैं। पुलिस ने पिछले 14 महीनों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्ज़े में से 13. 96 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।

आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों अनुसार राज्य में से नशों का पूरी तरह सफाया करने के लिए डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने तीन-आयामी रणनीति लागू की है, जिसमें पुलिस की शमूलियत, जन संपर्क प्रोग्राम और नशों की माँग घटाने, जैसे तीन अहम पहलू शामिल हैं।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

उन्होंने बताया कि रणनीति लागू करने के हिस्से के अंतर्गत, सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को मुहल्लों और गाँवों में नशों की सप्लाई को रोकने के लिए गली-मुहल्लों और सप्लायरों के विरुद्ध बड़े स्तर पर आल- आउट आपरेशन शुरु करने के लिए कहा गया है। इस रणनीति के हिस्से के तौर पर, कुछ ग्राम हेरोइन या नशीले पाउडर के साथ पकड़े गए व्यक्तियों को पीड़ित माना जायेगा और उसको ऐनडीपीऐस एक्ट की धारा 64 ए के अंतर्गत गिरफ़्तारी से छूट देते हुये इलाज और पुनर्वास का विकल्प दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटीकल दवाओं की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन संपर्क प्रोग्राम के बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नशों के विरुद्ध ज़िला स्तरीय या पुलिस स्टेशन स्तर पर विशेष योजना होगी, जिसके अंतर्गत पुलिस टीमें सभी गाँवों और मुहल्लों में मीटिंगें करके लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक करेंगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने बताया कि रैली, वर्कशॉप, सैमीनार, दौड़, साइकिल रैलियाँ आदि सहित जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए स्कूली बच्चों, कालेज के विद्यार्थियों और ग़ैर सरकारी संगठनों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नशों की माँग को घटाने के लिए पुलिस की तरफ से ज़िला प्रशासन, सेहत विभाग, शिक्षा विभाग और खेल विभाग को शामिल किया जायेगा जिससे नशों का सेवन करने वालों की पहचान की जा सके और उनकी ऊर्जा को सही दिशा की तरफ मोड़ कर उनका पुनर्वास किया जा सके।

साप्ताहिक अपडेट देते हुए, आईजीपी ने बताया कि पिछले हफ्ते पुलिस ने 242 ऐफआईआरज़, जिनमें 27 व्यापारिक मामलों से सम्बन्धित हैं, दर्ज करके 333 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 28.88-किलो हेरोइन, 3.17-किलो अफ़ीम, 6.36 क्विंटल भुक्की, 1.21 लाख गोलियां/ कैपसूल/ टीके/ फार्मा ओपीऔडज़ की शीशियों के इलावा 10.12 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।

ज़िक्रयोग्य है कि पिछले हफ्ते ऐनडीपीऐस मामलों में 11 और पीओज़/ भगौड़ों की गिरफ़्तारी से 5 जुलाई, 2022 से पीओज़/ भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए चलाई विशेष मुहिम के अंतर्गत गिरफ़्तारियों की कुल संख्या अब 1062 तक पहुँच गई है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नगर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *