Free Fire India: फ्री फायर गेम के लिए भारतीय गेमर्स को अभी करना पड़ेगा इंतजार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Free Fire India: फ्री फायर (Free Fire Game) के लिए भारतीय गेमर्स को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। पिछले साल 14 फरवरी को बैन हुए गरेना के इस बैटल रॉयल गेम को आज यानी 5 सितंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाना था। लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि गरेना ने अब इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पिछले महीने 31 अगस्त को गरेना ने भारत में लगे बैन को हटाने जाने के लिए घोषणा की थी। वहीं अब फ्री फायर इंडिया ऑफिशियल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में गेम डाउनलोड करने की डेट आगे बढ़ाए जाने की घोषणा की है। इस गेम को आने वाले कुछ सप्ताह में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

फ्री फायर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया की पोस्ट में कहा है कि हमें भारतीय गेमर्स से मिल रहे रिस्पॉन्स से बेहद खुशी है। साथ ही भारतीय गेमिंग कम्युनिटी ने इसकी वापसी पर खुशी जताई है। हम अपने प्लेयर्स को जितना संभव हो बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

हम फ्री फायर इंडिया फैंस को यह बता रहे हैं कि इस गेम की लॉन्च कुछ और सप्ताह के लिए टाली जा रही है। इसके गेम-प्ले को और बेहतर बनाने के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए, ताकि इसमें पूरी तरह से भारतीय एक्सपीरियंस मिल सके। हम फ्री फायर इंडिया कम्युनिटी को भी धन्यवाद देना चाहते हैं कि आप अल्टीमेट बैटल रॉयल एक्सपीरियंस के लिए थोड़ा और इंतजार कर सके।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *