Income Tax Refund Status: Income Tax डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट, अब तक नहीं मिला ITR Refund तो तुरंत करें ये काम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Income Tax Refund Status: देश में आईटीआर जमा कर चुके बड़ी संख्या में लोग रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट की ओर से अलर्ट जारी किया है और बताया गया है कि आईटीआर रिफंड केवल वैलिडेटिड अकाउंट में आएगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रिफंड केवल वैलिडेटिड बैंक अकाउंट में ही क्रेडिट किया जाएगा। ऐसे में सभी को ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर अपने बैंक अकाउंट का वैलिडेशन चेक कर लेना चाहिए।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

अगर आपने अपना आईटीआर पूरे नियमों का पालन करते हुए भरा है तो आमतौर पर छह महीन के अंदर आपको रिफंड मिल जाता है। हालांकि अब रिफंड का प्रोसेस पहले के मुकाबले काफी तेज हो गया है।

जैसे ही आईटी डिपार्टमेंट की ओर से रिफंड जारी किया जाता है आपको एक मेल आता है। इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर मॉनीटर भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

साथ ही बताया कि अगर आपका बैंक अकाउंट पहले से ही वैलिडेटेड है तो आपके बैंक अकाउंट की डिटेल्स में बदलाव के कारण दोबारा से वैलिडेट करा लेनी चाहिए।

Income Tax पोर्टल पर कैसे करें अपना अकाउंट वैलिडेट?

  • सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट में जाना है।
  • इसके बाद अपनी डिटेल्स के साथ लॉग इन करें।
  • लॉग करने के बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाए।
  • वहां ‘My Bank Account’ का चयन करें।
  • इसके बाद आप अपने अकाउंट को रिवैलिडेट या फिर ऐड बैंक अकाउंट कर सकते हैं।

बता दें, अगर बैंक की शाखा का विलय या फिर कहीं और शिफ्ट हो जाती है तो भी अकाउंट को रिवैलिडेट कराने की आवश्यकता होती है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *