iPhone 12 Sale and Discount: Apple iPhone 15 लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone का ये दमदार मॉडल, जानें कीमत

Daily Samvad
3 Min Read
iphone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। iPhone 12 Sale and Discount: एपल अपने अपकमिंग आईफोन 15 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एपल 12 सितंबर को आईफोन 15 सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस सीरीज में चार आईफोन-iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आपको ये पता ही होगा कि जब भी एपल नेक्स्ट सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करता है तब वो अपनी पुराने आईफोन मॉडल को बंद कर देता है। कंपनी ने iPhone 13 Pro मॉडल को बंद करने के अलावा iPhone 13 Mini को भी बंद कर दिया। इसके बाद एपल ने आईफोन 14 सीरीज को पेश किया। अगर आप सस्ते में आईफोन 12 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

iPhone 12 का बेस 64GB वेरिएंट आमतौर पर मेज़न पर 59900 रुपये में बिकता है। लेकिन इसे अगर आप अभी खरीदते हैं तो आपको बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। अमेजन iPhone 12 पर 13 प्रतिशत करीब 7910 की शुरुआती छूट दे रहा है।

यानी आप इसे सिर्फ 51990 रुपये में खरीद सकते हैं। खरीदार इसकी कीमत को और कम करने के लिए iPhone 12 पर एक्सचेंज डील और बैंक ऑफर जैसे अन्य ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।

iPhone 12 की खूबियां

  • Apple iPhone 12 सीरीज A14 bionic चिपसेट सपोर्ट के साथ आती है।
  • iPhone 12 mini और iPhone 12 स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
  • इसका मेन कैमरा 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।
  • iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max में 12MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
  • यह सभी चारों डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आती हैं।
  • डिवाइस iOS 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करती हैं।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

अमेजन iPhone 12 पर भारी एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना समर्टफोन है तो आप 32700 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि छूट आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है।

आपको अपने क्षेत्र में एक्सचेंज ऑफर चेक करने के लिए पिन कोड भी दर्ज करना होगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 2000 रुपये की छूट मिल रही है। ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *