Punjab News: सीएम मान के निर्देशों के अनुसार राज्य से नशों का सफाया करने के लिए तीन-नुक्ता रणनीति लागू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 564 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की वचनबद्धता को साकार करने के मद्देनजऱ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को पठानकोट में नशा सप्लाई नेटवर्क को ख़त्म करने और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए एक उचित रणनीति तैयार करने हेतु वहां की 44 ग्रामीण स्तरीय रक्षा समितियों के साथ अहम बैठक की।

Punjab News: सीएम मान के निर्देशों के अनुसार राज्य से नशों का सफाया करने के लिए तीन-नुक्ता रणनीति लागू

जि़क्रयोग्य है कि वी.एल.डी.सी., सुरक्षा बलों की ‘आँखें और कानों’ के रूप में काम करते हैं और ड्रग नेटवर्क पर रोक लगाने सम्बन्धी असल जानकारी प्राप्त करने में ज़मीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीजीपी ने समूह वी.एल.डी.सीज. को एकजुट होकर टीमों के तौर पर काम करने का न्योता देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने राज्य में से नशों को जड़ से खत्म करने के लिए तीन-नुक्ता रणनीति-एन्फोर्समैंट, नशा मुक्ति और रोकथाम को लागू किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस मौके पर उनके साथ आईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर नरिन्दर भार्गव, डीआईजी बीएसएफ गुरदासपुर, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट हरबीर सिंह और एसएसपी पठानकोट हरकमल प्रीत सिंह खक्ख भी मौजूद थे। इस ऐतिहासिक पल में, पठानकोट के 44 वीएलडीसीज़ ने नशों से सम्बन्धित मुद्दों के विरुद्ध स्टैंड लिया है और अपने गाँवों को ‘‘नशा मुक्त जोन’’ घोषित किया है।

वीएलडीसीज़ के प्रतिनिधियों ने अपने इलाके से नशों की बीमारी को ख़त्म करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ मिलकर काम करने का प्रण लिया। सशक्तिकरण और मान्यता के प्रतीक के तौर पर, डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने वीएलडीसीज़ को नये पहचान पत्र और विशेष जैकेट्स प्रदान कीं, जिससे उनकी पहचान की जा सके और कानून लागू करने वालों को सहयोग दिया जा सके।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

उन्होंने बाढ़ संकट के दौरान वीएलडीसीज़ द्वारा दिखाए गए असाधारण समर्पण और दिलेरी की भी सराहना की और बढिय़ा कारगुज़ारी करने वाले दो वीएलडीसीज़ को उनकी बेमिसाल सेवाओं के लिए सम्मानित किया। बैठक के दौरान, डीजीपी गौरव यादव ने रीयल-टाईम सभा और इन्फर्मेशन शेअरिंग के द्वारा पुरानी मानवीय ख़ुफिय़ा जानकारी को पुन: सुरजीत करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि सरहदी चुनौतियों को हल करने के लिए सामूहिक यत्न बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पुलिस के साथ नशों सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने और समाज में कानून लागू करने वालों के बीच समय पर महत्वपूर्ण ख़ुफिय़ा जानकारी के आदान-प्रदान को सुचारू बनाने के लिए विलेज पुलिस अफसरों (वीपीओज़) को नयी बीट बुक्स उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

जि़क्रयोग्य है कि डीजीपी पंजाब द्वारा ड्रोन की गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर हथियारों या नशीले पदार्थों की बरामदगी कराने में सहायता करने वाले व्यक्तियों के लिए 1 लाख रुपए के इनाम की पेशकश करके पहले ही महत्वपूर्ण ऐलान किया है। इस सक्रिय उपाय का उद्देश्य ग़ैर-कानूनी गतिविधियों को रोकना और पंजाब की सरहद पर सुरक्षा को बढ़ाना है।

गौरतलब है कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दो नये बने पुलिस स्टेशनों-सदर और तारागढ़ का उद्घाटन भी किया, जिससे आम लोगों को निर्विघ्न और कुशल पुलिस सेवाएं प्रदान करने की वचनबद्धता को और मज़बूत किया गया है। यह आधुनिक सुविधाएं कानून लागू करने के यत्नों और आपसी-भाईचारे को मज़बूत करने के लिए उपलब्ध हैं।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *