Punjab News: पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 206 स्थानों पर की छापेमारी, पढ़े 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने आज आपराधिक पृष्टभूमि वाले व्यक्तियों से सम्बन्धित 206 स्थानों पर बड़े स्तर पर घेराबन्दी और जांच मुहिम चलाई।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य भर के सभी जिलों में सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक एक ही समय छापेमारी की गई। इस मुहिम के बारे और ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस के विशेष डायरैक्टर जनरल लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को इन छापों से निजी तौर पर निगरानी करने और अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें बनाने के निर्देश दिए गए थे जिससे छापेमारी एक ही समय की जा सके।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

उन्होंने कहा कि इस छापेमारी की योजना कई व्यक्तियों से पूछताछ की बाद तैयार की गई थी, जिनके देश के अंदर और बाहर बैठे समाज विरोधी तत्वों से सम्बन्ध हैं। ज़िक्रयोग्य है कि समाज विरोधी तत्वों के शक्की ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए इंस्पेक्टरों/ सब- इंस्पेक्टरों के नेतृत्व अधीन पंजाब पुलिस की 115 के करीब पार्टियाँ तैनात की गई थीं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने इन शरारती तत्वों से जुड़े घरों और अन्य परिसरों की गहराई से जांच की है और उनके मोबाइल फोनों और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाईसों से डाटा भी इकट्ठा किया है, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य भारत और विदेशों में स्थित समाज विरोधी तत्वों के गठजोड़ को तोड़ना है, जो राज्य की सख़्त मेहनत से हासिल की शांति को भंग करने की कोशिश करते रहते हैं।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *