Punjab News: पंजाब सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया वापिस, अभी नहीं होंगे ये चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा लगातार फैसलों को वापिस लिया जा रहा है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि मान सरकार द्वारा एक और फैसले को वापिस ले लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव करवाने का फैसला वापिस ले लिया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मुक्तसर जिला परिषद के चेयरमैन नरिंदर सिंह ने हाई कोर्ट में दायर याचिका में कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव कराने के फैसले को चुनौती दी थी लेकिन हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले ही मान सरकार ने फैसले को वापिस ले लिए है। पंजाब सरकार द्वारा इस संबंध में जारी किया गया नोटिफिकेशन भी वापिस ले लिए गया है।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

यहां हम आपको बता दे कि पंजाब सरकार ने पंचायतों को भंग करने के साथ ही जिला परिषद चुनाव भी समय से पहले कराने की घोषणा की थी। हालांकि मान सरकार ने पंचायतों पर फैसला वापस ले लिया था, लेकिन जिला परिषद चुनाव पर फैसला वापस नहीं लिया। इसके खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस संबंध में हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील निखिल घई ने कहा कि पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से 11 महीने पहले चुनाव हो रहे हैं। वकील निखिल घई ने कहा कि संविधान की अनदेखी के कारण 25 नवंबर को चुनाव हो रहा है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *