Sleep Disorder: 80 साल का यह शख्स 60 साल से एक भी बार नहीं सोया, डॉक्टरों को भी नहीं पता वजह

Daily Samvad
3 Min Read
old man

डेली संवाद चंडीगढ़ Sleep Disorder: वियतनाम से एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बता दे कि वियतनाम में रहने वाला एक व्यक्ति काफी समय से चर्चा में है। ऐसे इसलिए है कि क्योंकि वह पिछले 60 सालों में एक भी बार सोया नहीं है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

बताया जा रहा है कि वह शख्श आखिरी बार 1962 में सोया था और फिर उसके बाद कभी सोया ही नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1962 में उसे तेज़ बुखार हो गया था। ठीक होने के बाद उसकी नींद हमेशा के लिए गायब हो गई और फिर कभी सोया ही नहीं है।

आपको बता दे कि इसी साल फरवरी महीने में ‘ड्रू बिन्स्की’ नाम के यूट्यूबर ने अपने चैनल पर थाई नगोक नाम के एक शख्स का वीडियो पोस्ट किया था, जो वियतनाम का रहने वाला है। ड्रू के मुताबिक थाई की उम्र 80 साल है और वह पिछले 60 साल से सोए नहीं हैं।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

एक सामान्य व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनकी सेहत खराब हो सकती है, लेकिन थाई 60 साल से सोया नहीं हैं और डॉक्टरों को भी उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि थाई की पत्नी, बच्चों या पड़ोसियों ने उसे कभी सोते हुए नहीं देखा है। आपको बता दे कि नींद न आने की इस स्थिति को अनिद्रा कहा जाता है जो एक नींद संबंधी विकार है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

यहां हम आपको बता दे कि यदि कोई व्यक्ति चार या पांच रातों तक नहीं सोता है, तो उसका स्वास्थ्य खराब हो जाता है, लेकिन थाई बिल्कुल स्वस्थ है। वह स्वस्थ भोजन खाते हैं, ग्रीन टी पीते हैं और वाइन के शौकीन हैं। इस बात से कई लोग हैरान हैं।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *