Thailand Tour Package: थाईलैंड घूमने का है सबसे सुनहरा मौका, IRCTC लेकर आया आज तक का सबसे सस्ता टूर पैकज, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
Thailand Tour
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Thailand Tour Package: अगर आप घूमना पसंद करते है और ज्यादा खर्च भी नहीं करना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको एक ऐसे टूर पैकज के बारे में बताने जा रहे है जिसमे आप बहुत ही कम पैसों में थाईलैंड (Thailand) का टूर कर सकते है।

आज के समय में अगर आप अकेले थाईलैंड का टूर करते है तो आपको काफी महंगा पड़ता है और वह भी 5 या फिर 6 दिन का हो तो आपकी जेब खाली हो सकती है। इसलिए आपको थाईलैंड घूमने के लिए कोई सौ बार सोचने की जरूरत होती है। कई लोग तो जाना ही कैंसिल कर देते है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

लेकिन अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। हम आपको बहुत ही किफायती टूर पैकज के बारे में बताने लगे है यहां आप बहुत ही सस्ते दाम में थाईलैंड घूमकर आ सकते है। भारतीय रेलवे का आईआरसीटीसी (IRCTC) एक टूर पैकेज लेकर आया है जिसमे आप कम पैसों में थाईलैंड घूमकर आ सकते है।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

यहां हम आपको बता दे कि इस आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का नाम Sparkling Thailand Ex Lucknow रखा गया है। इस पैकेज में आपको पटाया और बैंकॉक घूमने का मौका मिलेगा। यह टूर साल के आखिरी महीने 8 से 13 दिसंबर होगा, यानि यह टूर 6 दिन और 5 रातों का होगा।

इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपको होटल में रुकने, फ्लाइट टिकट, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। साथ ही आपको ट्रेवल इन्सुरेंस और यात्रा के दौरान IRCTC टूर मैनेजर आपके साथ होगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आपको बता दे कि अगर आप इस टूर में अकेले घूमने जा रहे है तो इसके लिए आपको 69,800 रुपये खर्च करने होंगे और वहीं 2 लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 60,300 रुपये है। इसके अलावा 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 60,300 रुपये खर्च करने होंगे।

इसके साथ ही अगर आपके साथ बच्चे जाते है तो उसके लिए आपको अलग से किराया देना होगा। बता दे कि 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 55,200 रुपये और 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड 51,100 रुपये चार्ज है। आप इस टूर पैकेज की बुकिंग IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *