Delhi Metro News: 3 दिन के लिए बदल जाएगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, इन मेट्रो स्टेशनों पर बंद रहेगी पार्किंग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Metro News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित नवनिर्मित भारत मंडपम में 9 और 10 सितंबर 2023 को होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

इसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यध और विदेशी मेहमान शामिल होंगे। इसके मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर कई उपाय किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी बुधवार को एक एडवायजरी जारी की है। इसके मुताबिक, दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवाएं 3 दिन (8 से 10 सितंबर तक) के लिए सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

यह फैसला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था औ र ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए लिया गया है।

सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी ट्रेनें

डीएमआरसी के अनुसार, जी-20 सम्मेलन के चलते सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। वहीं, सुबह 6 बजे के बाद, सभी लाइनों पर पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

तीन दिन यानी 8 से 10 सितंबर के दौरान सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए खुले रहेंगे, जहां सुरक्षा कारणों के चलते 09 और 10 सितंबर को यात्रियों को चढ़ने/उतरने की अनुमति नहीं होगी।

इन स्टेशनों पर पार्किंग रहेगी बंद

डीएमआरसी ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक, आरके आश्रम मार्ग स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर की सुबह 4 बजे से 11 सितंबर की दोपहर तक बंद रहेगी।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *