Jalandhar News: ‘विश्व उद्यमिता दिवस’ के उपलक्ष्य पर डॉ. रोहन बौरी ‘यंग आप्थाल्मालॉजिस्ट ऑफ जालंधर’ अवार्ड से सम्मानित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद जालंधर Jalandhar News: यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि स्वदेशी जागरण मंच पंजाब एवं के.एम.वी कॉलेज जालंधर द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत ‘विश्व उद्यमिता दिवस’ के उपलक्ष्य पर 4 सितंबर को के.एम. वी कॉलेज जालंधर में डॉ. रोहन बौरी को ‘यंग आप्थाल्मालॉजिस्ट ऑफ जालंधर’ एवं समस्त समाज के लिए नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में अहम् योगदान देने हेतु ‘यंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

यह अवार्ड उन्हें मुख्यातिथि पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के हाथों प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ब्लैक जैक इंडस्ट्रीज़ एंड रेडिसन होटल के एम.डी गौतम कपूर, डायरेक्टर ऑफ़ के.एम.वी कॉलेज चंद्रमोहन, प्रिंसिपल डॉ.अमिता तथा अखिल भारतीय सह संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच के अश्विनी महाजन व पी.के ऑफ़ फाइनेंस के आलोक सोंधी वहाँ उपस्थित थे।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

डॉ. रोहन बौरी ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित तथा शहरवासियों का धन्यवाद किया और अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। डॉ.रोहन बौरी के दादा डॉ. एम.डी. बौरी जब तक जीवित रहे, समाज की सेवा के लिए कार्यरत रहे। उसी पर चलते उनके पिता डॉ. अनूप बौरी (इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन) तथा उनके चाचा डॉ. चंदर बौरी अपनी मेडिकल सर्विसेज समाज को दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

डॉ. रोहन बौरी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें कोई भी सफलता हासिल करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी होगी। डॉ. रोहन बौरी समय-समय पर आसपास के गाँव में फ़्री मेडिकल कैंप लगाकर जरूरतमंदों की आँखों के लिए फ़्री दवाइयाँ वितरित करवाते हैं तथा जरूरतमंदों की आँखों की सर्जरी भी करते हैं।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *