Punjab News: भाजपा की बड़ी कार्रवाई, निमिषा मेहता समेत चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा भाजपा पंजाब की अनुशासन कमेटी के सस्थ विचार-विमर्श के बाद प्राप्त सक्षों के आधार पर निर्णय लेते हुए जिला होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा के चार भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते श्रीमती निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुच्छेद XXV के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं और इस प्रकार, अनुशासन समिति के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के निर्णय के अनुसार, उपरोक्त सभी को तत्काल प्रभाव पार्टी से निष्कासित किया जाता है और उन्हें सौंपी गई सभी जिम्मेवारियों/कार्यों, यदि कोई हो, से भी निष्कासित किया जाता है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *