Punjab News: विजीलैंस की टीम ने मारा छापा, 5000 रुपए रिश्वत लेता क्लर्क काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पंजाब रोडवेज़ दफ़्तर अमृतसर-2 में तैनात बिल क्लर्क हरदयाल सिंह को ड्राइवर साहिब सिंह से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुये काबू किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तरन तारन जिले के गाँव हरीके के रहने वाले साहिब सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह पंजाब रोडवेज़ अमृतसर-2 में बतौर ड्राइवर काम करता है और उसने विभाग से मंज़ूरी लेकर 12-06-2023 से 23-06-2023 तक एल. टी. सी. छुट्टी ली थी।

उसने दोष लगाया कि उक्त बिल क्लर्क ने एल. टी. सी. छुट्टी का बिल खजाने में भेजने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत माँगी थी और उस ( शिकायतकर्ता) के बार-बार विनती करने पर वह 5000 रुपए रिश्वत के बदले बिल भेजने के लिए सहमत हो गया।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर बिल क्लर्क हरदयाल सिंह को सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुये काबू कर लिया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस सम्बन्धी बिल क्लर्क हरदयाल सिंह के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के तहत तारीख़ 06-09-2023 को एफ. आई. आर नं. 31 दर्ज की गई है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *