Punjab News: लुधियाना से NCR का हवाई सफऱ होगा सस्ता, एयरलाईन ने पहले 3 महीनों के लिए 999 रुपए टिकट की पेशकश की: मुख्यमंत्री

Daily Samvad
7 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 943 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के साथ पंजाब के हवाई संपर्क को और अधिक सुचारू बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को हिंडन-लुधियाना-हिंडन उड़ान की शुरुआत की, जिससे दो साल से अधिक समय के बाद में लुधियाना के हवाई अड्डे से हवाई यातायात बहाल हुआ है।

उन्होंने साथ ही ऐलान किया कि पहले तीन महीनों के लिए लुधियाना से एन.सी.आर. के हवाई सफऱ का किराया केवल 999 रुपए होगा। इसको ऐतिहासिक दिन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पुरज़ोर कोशिशों के साथ लुधियाना के हवाई अड्डे से दो साल से अधिक समय के बाद उड़ान शुरू हुई है, जिससे औद्योगिक शहर के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि यह उड़ान मैसर्ज बिग चार्टर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा फ्लाई बिग एयरलाईन्ज़ के नाम पर चलाई जाएगी और मूलभूत रूप से यह उड़ान पाँच दिनों के लिए शुरू की जाएगी, परन्तु अगले महीने से यह उड़ान पूरे सप्ताह के लिए चलाई जाएगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस उड़ान के द्वारा लुधियाना से हिंडन (गाजियाबाद) पहुँचने के लिए 90 मिनट का समय लगेगा।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि एयरलाईन शुरुआती तोहफ़े के रूप में अपनी उड़ान शुरू होने पर पहले तीन महीनों के लिए 999 रुपए प्रति टिकट की पेशकश करेगी। उन्होंने कहा कि लुधियाना से एन.सी.आर. का सफऱ केवल 999 रुपए का होगा, जो बस सफऱ की अपेक्षा सस्ता होगा।

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका एकमात्र मंतव्य राज्य के लोगों को सुरक्षित, सस्ता और आरामदायक हवाई सफऱ मुहैया करवाने को सुनिश्चित बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे इलाके के उद्यमियों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को देश के अन्य हिस्सों में आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे व्यापार, कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली-एन.सी.आर. तक कोई सीधी उड़ान न होने के कारण लोगों ख़ास तौर पर उद्योगपतियों को सडक़ के द्वारा पंजाब से राष्ट्रीय राजधानी जाने के समय पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इससे उनको न केवल अनावश्यक परेशानी होती थी, बल्कि उनके समय, पैसे और ऊर्जा भी बेकार जाती थी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस उड़ान के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ दुनिया भर के अग्रणी उद्योगपति राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने में रुचि लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और पंजाब को सबसे प्राथमिक निवेश स्थान के रूप में दिखाने में भी मदद मिलेगी।

लुधियाना हवाई अड्डा बहुत पुराना है

उन्होंने याद करवाया कि लुधियाना हवाई अड्डा बहुत पुराना है, जो तकरीबन 1965 से चल रहा है और यहाँ से 1982 में कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हुई थी। भगवंत सिंह मान ने बताया कि रीजनल कनैक्टीविटी (आर.सी.एस.) अधीन मैसर्ज अलायंस एयर ने 2 सितम्बर 2017 को कमर्शियल उड़ान की शुरुआत की थी, जो 9 अप्रैल 2021 तक चलती रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इसके बाद उड़ानें बंद हो गईं, परन्तु अब जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है तो वह इन उड़ानों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से आर.सी.एस. स्कीम के अधीन नया रूट हिंडन-लुधियाना-हिंडन, बिग चार्टर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज इस एयरलाईन ने इस रूट पर अपने 19 सीटों वाले ट्विन ओटर जहाज़ के ज़रिये व्यापारिक उड़ानों की शुरुआत की। यह ट्रांसपोर्ट जहाज़ छोटी हवाई पट्टी से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम हो सकता है।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को सस्ती दरों पर यातायात की सुविधा मुहैया करने के लिए राज्य सरकार ने अपनी ओर से इन सभी 19 टिकटों पर पडऩे वाली वाईबिलिटी गैप फंडिंग (वी.जी.एफ.) का भुगतान करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी 19 सीटों पर वी.जी.एफ. का एक तरफ़ के प्रति टिकट 11,829 रुपए राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।

पंजाब के लोगों को बेहतर हवाई यातायात की सुविधा मुहैया करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस उड़ान का एक तरफ़ का बेसिक किराया तकरीबन दो हज़ार रुपए होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के अन्य हवाई अड्डों से भी उड़ानें जल्द ही शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आदमपुर में एयर टर्मिनल तैयार है और स्पाईस जैट एयरलाईन अगले दो महीनों में आदमपुर से नांदेड़, दिल्ली, गोआ, कोलकाता और बैंगलोर के लिए रोज़ाना की उड़ान शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्टार अलायंस कंपनी भी आदमपुर से हिंडन के लिए रोज़ाना की एक उड़ान शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों में अलायंस एयर और फ्लाई बिल कंपनी द्वारा क्रमवार बठिंडा से दिल्ली, बठिंडा से हिंडन हवाई अड्डों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आर.सी.एस.-उड़ान स्कीम के अधीन अगले दो महीनों में अलायंस एयर कंपनी द्वारा साहनेवाल हवाई अड्डे से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हलवारा हवाई अड्डा नवंबर 2023 के अंत तक कार्यशील हो जाएगा। इसके बाद में लुधियाना निवासियों के लिए और अधिक उड़ानें उपलब्ध होंगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा, जो पंजाब की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *