Punjab News: मुख्यमंत्री ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे संस्करण की टी-शर्ट और लोगो किया लॉन्च

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने 29 अगस्त से शुरू होने वाले ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ (Khedan Watan Punjab Diyan) के तीसरे संस्करण के लिए आज टी-शर्ट और लोगो लॉन्च किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

लोगो और टी-शर्ट को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस की याद में 29 अगस्त को यह विशाल खेल प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस खेल महोत्सव की शुरुआत संगरूर के वार हीरोज़ स्टेडियम से होगी।

पांच लाख खिलाड़ी पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत ही सम्मान और संतोष की बात है कि इस बार 37 खेलों की नौ आयु वर्गों में लगभग पांच लाख खिलाड़ी पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक के नकद इनाम वितरित किए जाएंगे।

Punjab News
Punjab News

उन्होंने बताया कि पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में पैरा खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पावरलिफ्टिंग को भी शामिल किया गया है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि इन तीन श्रेणियों में पंजाब के पैरा एथलीट पेरिस पैरालंपिकस में भाग ले रहे हैं।

Punjab News
Punjab News

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बड़े खेल आयोजन का उद्देश्य युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ना है ताकि उन्हें नशे की लत से दूर रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इन खेलों के दौरान ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 1 से 10 सितंबर तक, जिला स्तरीय मुकाबले 15 से 22 सितंबर तक और राज्य स्तरीय मुकाबले 11 अक्टूबर से 9 नवंबर तक कराए जाएंगे।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तीसरे संस्करण की टी-शर्ट और लोगो किया लॉन्च

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *