Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में अचानक बदलाव, 12 सितंबर तक इन इलाकों में भारी बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 07 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बाद कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दक्षिण आंतरिक ओडिशा और उसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो गया है, जिसके मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में स्थित है। इसके चलते अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण में हालात सामान्य या सामान्य के करीब रहने की संभावना है। इसके सक्रिय होने के बाद कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के अलावा पूर्वी, मध्य, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश के रूप में चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव देखा जा सकता है।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देश के ज्यादातर राज्यों में 12 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका है।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप में 7 और 8 सितंबर को व्यापक और भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिन यानी 12 सितंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहेगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इन राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लेकिन वहीं हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके साथ ही झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश आदि में बारिश की संभावना है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *