Punjab News: बिजली चोरी को लेकर PSPCL का बड़ा एक्शन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज यहां बिजली चोरी का पता लगाने और बिजली की बचत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई गई दो दिन की राज्यव्यापी जांच मुहिम को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उन्होंने बताया कि इस मुहिम के परिणामस्वरूप 50,781 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई, 3,349 मामलों में बिजली चोरी का पता चला और 7.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यहां जारी प्रेस बयान के माध्यम से बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ (Harbhajan Singh ETO) ने बताया कि इस मुहिम के दूसरे दिन रविवार को पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के वितरण और प्रवर्तन विंग ने 22,288 बिजली कनेक्शनों की जांच की, चोरी के 1,274 मामले पकड़े और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 3.02 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अचानक जांच का सिलसिला जारी रहेगा

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए भविष्य में भी अचानक जांच का सिलसिला जारी रहेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल के वितरण विंग ने दो दिन की मुहिम के दौरान राज्य के विभिन्न जोनों में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए हैं।

6.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

उन्होंने बताया कि दक्षिणी जोन (पटियाला), केंद्रीय जोन (लुधियाना), उत्तरी जोन (जालंधर), बॉर्डर जोन (अमृतसर) और पश्चिमी जोन (बठिंडा) ने सामूहिक रूप से 42,396 कनेक्शनों की जांच की, 3,073 मामलों में चोरी का पता लगाया और 6.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

Power Minister Harbhajan Singh ETO
Power Minister Harbhajan Singh ETO

बिजली मंत्री ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के प्रवर्तन विंग ने भी अपनी राज्यव्यापी मुहिम के दौरान अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन विंग द्वारा 8,385 कनेक्शनों की जांच के दौरान 276 मामलों में बिजली चोरी का पता लगाया गया और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 1.18 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Punjab News: बिजली चोरी को लेकर PSPCL का बड़ा एक्शन

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *