Punjab News: सीएम मान ने नए पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, किया एक और बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 08 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार और पटवारियों के बीच चल रहे विवाद के चलते आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टेस्ट पास कर चुके 710 पटवारियों को फील्ड में भेज दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में इन पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इन सभी पटवारियों का चयन कुल एक लाख अभ्यर्थियों में से किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नवनियुक्त पटवारियों को पंजाब सरकार का हिस्सा बनने पर बधाई दी है। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि पहले भी भर्तियां होती थीं लेकिन उस समय सिफारिशें करनी पड़ती थीं और चढ़ावा चढ़ाना पड़ता था।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

हमारी सरकार में किसी की सिफारिश नहीं चलती। सभी को योग्यता के आधार पर नौकरियाँ मिल रही हैं। आप सभी अपनी मेहनत से आज इस स्थान पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम पंजाब के अगले 30-40 साल की नींव रखेगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने नवनियुक्त पटवारियों को एक और खुशखबरी देते हुए कहा कि अब अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 5,000 रुपये की जगह 18,000 रुपये प्रति माह आर्थिक भत्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि आजकल एमएससी बी-टेक और अन्य डिग्री धारकों के लिए पांच हजार रुपये भत्ता न के बराबर है। अगले एक-दो दिन में यह भत्ता बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *