Punjab News: जालंधर में यूनिवर्सिटी के बाहर चली गोली, एक की मौत, दो घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फगवाड़ा/जालंधर। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी से सामने आ रही है। खबर है कि लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट पर गोलियां चली है। पुलिस के मुताबिक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट के पास दो गुटों की लड़ाई में एक की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल के मुताबिक अब तक जांच में यह बात सामने आ रही है कि वहां किसी लड़की के चक्कर में दो गुटों में लड़ाई हुई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गयी है जिसकी पहचान हरप्रीत सिंह निवासी सिंहपुर के रूप में हुई है। वहीं इस हमले में दो युवक घायल हो गए है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

वहीं घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह राणा और उसका भाई हरप्रीत और दोस्त सौरभ अपने ही एक दोस्त मनी को छोड़ने के लिए दूसरे पीजी में जा रहे थे। वह लॉ-गेट के पास खड़े थे। इस दौरान लड़ाई शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इतने में बाइकों पर करीब 25 से 30 युवक सवार होकर आ जाते है उन सभी के हाथों में तेजधार हथियार थे और कुछ के पास पिस्तौल भी थी। जिन्होंने सीधे आकर उनपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों में मनोहर, रोशन, साबा, अभिषेक और अन्य अज्ञात लोग शामिल थे।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *