Government Jobs: आर्मी स्कूल में निकली बंपर वैकेंसी, इंटरव्यू के आधार पर होगा सिलेक्शन, इतनी मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Job
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। आर्मी स्कूल में बंपर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी टीचर्स की भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए 57 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आर्मी स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट awesindia.com पर जाकर 10सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसके बाद 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 34 हजार 400 रुपए से लेकर 47 हजार 600 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

आर्मी स्कूल में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री होनी जरुरी है। जबकि प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने स्नातक के साथ बीएड होनी चाहिए। इसी तरह प्राइमरी शिक्षक (PRT) के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन के साथ बीएड, डीएलएड किया होना जरुरी है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। फिर मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि फाइनल पोस्टिंग से पहले उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट वेरिफाई किए जाएंगे।

पात्र उम्मीदवारों को ही पोस्टिंग मिल सकेगी। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 57 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *