G20 Summit: जी-20 समिट’ की मेजबानी भारत को मिलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल लीडरशिप का बड़ा संकेत: मोना जायसवाल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। G20 Summit: ‘देश की राजधानी नई दिल्ली में वर्तमान में चल रहे 18वें जी-20 (G-20 Summit) समिट जैसे बड़े आयोजन की मेजबानी भारत देश को मिलना हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की बड़ी सफलता की निशानी है।’

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश महामंत्री और डायरेक्टर पैट्रोलियम मंत्रालय मोना जायसवाल ने कहा कि विश्व भर के 29 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी भारत देश को मिलना बहुत गर्व की बात है। यह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप का जादुई करिश्मा ही है, जिसने पिछले 9 वर्षों में भारत को विश्व भर के ताकतवर देशों की कतार में लाकर खड़ा किया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

वर्तमान में दुनिया के सभी बड़़े देश न सिर्फ भारत देश की कद्र करते हैं, बल्कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक-एक बात को ध्यान से सुनते और समझते भी हैं। यह वाकई में हम सबके लिए बड़ी खुशी की बात है कि हमें मोदी जैसा वर्ल्ड लीडर भारत में मिला है, जिनके साथ सभी बड़े-बड़े देश यहां तक कि परमाणु ऊर्जा से लैस वर्ल्ड पावर अमेरिका भी जुड़ना चाहता है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

मोना जायसवाल ने कहा कि मोदी से पूर्व जब देश में कांग्रेस और यू.पी.ए. की सरकार रही है, उस वक्त हमारे देश को विश्व भर में इतना गौरवान्वित स्थान हासिल नहीं था, जितना कि अब रेंद्र मोदी के समय में भारत को दुनिया के सभी देशों से आदर और सम्मान मिल रहा है। हमारे प्रधानमंत्री ने जी-20 समिट को लेकर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का नारा दिया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उल्लेखनीय है कि ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता बखूबी नेतृत्व क्षमता के साथ कर रहा है।

जायसवाल ने कहा कि हमारे महान प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के योग्य नेतृत्व में भारत देश वर्तमान में ‘स्वर्णिम दौर’ से गुज़र रहा है। उन्होंने इस सफल आयोजन की मेजबानी के लिए 140 करोड़ देशवासियों को बधाई प्रेषित की है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *